गोड्डा
बारिश से किसानों को मिला लाभ गर्मी से मिला राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा: बसंतराय क्षेत्र में बारिश से बारिश होने पर किसानो के चेहरे में खुशी देखी गई। क्योंकि अबकी बार जिस तरह समय-समय पर पानी पड़ रहा, किसान काफी खुश थे। पिछले दिन लगभग 15 से 20 दिनों से बारिश नहीं होने से किसानों का धान मरने के कगार पर था। आज बारिश होने पर फसलों को पानी मिल है जिससे उनकी उपज बढ़ती है और सिंचाई की लागत कम होती है। वर्षा मिट्टी को फिर से उपजाऊ बनाती है। बारिश से कीटों और रोगों को नियंत्रित करने में भी सहायक होती है। बारिश फसलों को पानी उपलब्ध कराती है, जिससे उन्हें बढ़ने और अच्छी उपज देने में मदद मिलती है। बारिश से खेतों में नमी आती है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए ज्यादा पानी और ऊर्जा नहीं लगानी पड़ती मिट्टी की उर्वरक क्षमता में वृद्धिः
वर्षा का पानी मट्टी में मौजूद पोषक तत्वों को पौधों की जड़ों तक पहुंचाता है। जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। किसानों ने बताया कि बारिश धान की फसल पर लगने वाले कीडों और रोगों को नियंत्रित रखता है। बारिश सूखे की स्थिति से निपटने में भी मदगार होती है और मिट्टी की नमी को बनाए रखती है, जो जैविक खेती के लिए महत्वपूर्ण है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है और मौसम सुहावना हो गया है।



