सिंगरौली
एस.डी. सिंह कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मज़दूरों ने खोला मोर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । जिले में एक बड़ा मज़दूर आंदोलन उफान पर है। एस.डी. सिंह कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मज़दूरों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा महीनों से मज़दूरों का वेतन दबाया जा रहा है और खुला शोषण किया जा रहा है।
जहाँ एक मज़दूर का मेहनताना ₹30,000 से ₹35,000 बनता है, वहाँ उन्हें सिर्फ़ ₹9,000 – ₹10,000 देकर उनके खून-पसीने की कमाई लूटी जा रही है। शोषण का सिस्टम कुछ ऐसा है जैसे चेक थमा कर, दस्तखत करवाकर फिर कैश में आधा पैसा थमाया जाता है।मजदूरों के ATM कार्ड जब्त कर, उनके खातों से जबरन पैसा निकाला जाता है।
बोनस, ओवरटाइम और हाज़िरी सब पर लूट कागज़ों में पूरा वेतन, हाथ में फूटी कौड़ी! कुछ मज़दूरों को 360 रुपए रोज़ के नाम पर झांसा दिया जाता है, लेकिन महीने भर बाद हाथ खाली!
प्रशासन को चेतावनी – अब नहीं उठाया कदम तो जवाब जनता लेगी!
ज्ञापन जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, श्रम आयुक्त समेत सभी अधिकारियों को सौंपा जा चुका है। पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं – क्या प्रशासन भी ठेकेदार के साथ है?




