बरेली
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त ई०आर०ओ० के साथ फॉर्म 6,7,8 प्रगति की करी समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनिरीक्षण 2026 के संबंध में आज कैम्प कार्यालय में समस्त ई०आर०ओ० के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने फॉर्म 6,7,8 प्रगति की समीक्षा की एवं विगत दिनांक दिनांक 31/01/2026 को प्राप्त दावे एवं आपत्तियों से सम्बन्धित सूचना सभी ई आर ओ से मांगी गई तथा समीक्षा की गई।
बैठक में सभी ई आर ओ को यह भी निर्देशित किया गया की फॉर्म 6 को प्राप्त करें जिससे कोई मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न रह जाए इसके अतिरिक्त सभी ई आर ओ को यह भी निर्देशित किया कि नो मैपिंग के सम्बन्धित नोटिस की सुनवाई भी प्रभावी ढंग से की जाये एवं ए. ई. आर. ओ. की भी समीक्षा समस्त ई. आर.ओ. द्वारा की जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा / उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे तथा समस्त ई. आर.ओ.गण उपस्थित रहे।



