बरेली

नगर निगम ने बुलडोजर चलकर कब्जामुक्त कराई बेशकीमती सरकारी जमीन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने कालीबाड़ी-फल्तूनगंज क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित की जा रही एक डेयरी को जमींदोज कर करीब 200 वर्गगज बेशकीमती भूमि को कब्जामुक्त कराया। चौपुला क्षेत्र में भी अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। इससे दुकानदारों में खलबली मची रही। हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।
कालीबाड़ी इलाके में काफी समय से नगर निगम की भूमि पर डेयरी संचालित की जा रही थी। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह के नेतृत्व में दस्ता मौके पर पहुंचा तो वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर भागने लगे। निगम के अधिकारियों के अनुसार, डेयरी संचालक को पहले भी कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह इसकी अनदेखी कर रहा था। सोमवार को कार्रवाई शुरू होते ही कब्जेदारों ने टीम को रोकने और विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन प्रवर्तन दल के सिपाहियों ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें पीछे खदेड़ दिया और पूरी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button