खैरथल

शिक्षाविद् डॉ एमपी खुराना (अंकल जी) को जन्मदिन पर किया याद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल :खैरथल में शनिवार को डॉ. एम.पी. खुराना की जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भावपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष आयोजन में भंडारे का आयोजन कर डॉ. खुराना के जीवन और शिक्षण मूल्यों को स्मरण किया गया।शिक्षाविद् डां खुराना ने शिक्षा और समाजसेवा के लिए जीवनभर कार्य किया और शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए इंदिरा हैप्पी सी.सैकेण्डरी स्कूल की स्थापना लगभग 50 साल पहले की कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना और भोग अर्पण से हुई, जहाँ डॉ. खुराना की आत्मा की शांति और उनके द्वारा शिक्षा जगत में किए गए योगदान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक पंकज खुराना, प्राचार्य डॉ. ज्योति खुराना तथा सह-संस्थापक इंद्रपाल खुराना विशेष रूप से उपस्थित रहे। भंडारे के आयोजन में मंजू गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, दिशा बजाज, मोना कनानी, मोना चंदवानी, अजीत मंगलानी, चांदनी मंगलानी, ममता गुप्ता, पूजा सेन, मोनिका, तान्या, पूनम, रेनु, प्रियंका, पिंकी, अनीता, महेश, प्रवीण सहित कई अन्य सदस्यों ने सेवाभाव से भाग लिया। शिक्षाविद् डां एम पी खुराना आज भी अपने मृदु स्वाभाव और सेवाभावी व्यकितत्व के कारण अंकलजी के नाम से क्षेत्र में याद किये जाते है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button