क्राइमहापुड़

जमीन के विवाद को लेकर हुआ पथराव, तीन गंभीर घायल

सीसीटीवी में कैद हुई घटना,डी एम से कार्यवाही को लगाई गुहार

हापुड (यूपी) :  हाथों में लाठी-डंडे और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते लोग । ये तस्वीरें हैं उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की. यहां तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में 100 वर्गगज जमीन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि इस विवाद में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । घायलों में महिलाओं के भी गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल, पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम झड़ीना में रहने वाली नरपत सिंह की पत्नी राजो देवी की जमीन गांव में ही है. राजो देवी की बेटी क्षमा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गांव का ही रहने वाला राजू फौजी अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ देर रात घर पर आया और उसकी मां पर 100 वर्गगज जमीन बेचने का दवाब बनाने लगा. आरोप है कि मना करने पर राजू फौजी ने अपने साथियों के साथ मिलकर न सिर्फ जमकर मारपीट की, बल्कि उन पर पथराव भी किया. इस पथराव में क्षमा, उसकी मां राजो देवी और पिता नरपत सिंह घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेने के बाद नामजद राजू फौजी, ज्ञानेन्द्र, संजय, धर्मेन्द्र, राजा, रवि पुत्रगण डालचंद्र, व गगन, गुलशन पुत्रगण ज्ञानेंद्र, सुक्का पुत्र रवि निवासीगण ग्राम झड़ीना की तलाश करनी शुरू कर दी है

पीड़ित ललित ने बताया कि हमारा जमीन को लेकर कुछ झगड़ा है । जिसमें हमारे जो पड़ोसी है वो हमारे पास आए की ये जो तुम्हारी जगह है इसको हम बेच दो जबकि हम उसको बेचना नहीं चाहते। जिसके बाद पड़ोसी ने धमकाते हुए कहा कि अब तो तुम्हे पैसे भी दे रहे है नहीं तो बाद में लट्ठों के जोर पर ले लेंगे । जिसके बाद शाम के समय में वो लोग इकट्ठा होकर आए और हमारी नींव की दीवार तोड़नी शुरू कर दी । जिसका हमने विरोध किया तो उन्होंने हमारे साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button