गाजियाबाद
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाकियू अनाज ने निकाला कैंडल मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
लोनी गाजियाबाद : अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग अब उत्तराखंड की सीमाओं से बाहर निकलकर देशभर में जोर पकड़ रही है। इसी क्रम में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (अनाज) के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कैंडल मार्च संगम बिहार चौराहे से प्रारंभ होकर लक्ष्मी गार्डन के एबीसी मोहल्लों से गुजरते हुए दिल्ली–सहारनपुर मुख्य मार्ग स्थित एसीपी अंकुर बिहार कार्यालय पर पहुंचा। वहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसीपी अंकुर बिहार को सौंपा और अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की।
मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान “अंकिता को न्याय दो”, “न्याय दो–न्याय दो”, “असली गुनहगारों को फांसी दो”, “सीबीआई जांच कराओ”, “गट्टू-मट्टू कौन है, सच्चाई सामने लाओ” जैसे नारे लगाए गए।
कैंडल मार्च का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (अनाज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने किया। कैडिल मार्च से पूर्व उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुरू से ही पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही है। अब जब इस मामले से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं, तो सरकार सीबीआई जांच की मांग को नजरअंदाज क्यों कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोनी की जनता इस हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग का पूर्ण समर्थन करती है और इसी उद्देश्य से कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
कैंडल मार्च में संजय जोशी, कैलाश शर्मा, नरोत्तम शर्मा विमला देवी, हेमा देवी, चम्पा देवी, पुष्पा, कुंती, राधा, सरस्वती, इंद्रा, नंदी, हीरा, सरोज जोशी, अजय पाल कश्यप, विक्की शर्मा, बंटी शर्मा, आकाश, फुरकान अली, आकिब, प्रेम, दीपक वर्मा, विनोद, पिंटू, अजय, विशाल, चेतन पाल, कार्तिक भाटी, लवीश प्रधान सहित अनेक लोग शामिल रहे।



