खैरथल

तिजारा विधानसभा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट ने तिजारा विधानसभा क्षेत्र के भिवाड़ी इलाके में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 46, 47 और 48 गोधान एवं कहरानी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से गणना प्रपत्र संकलन, घर-घर सत्यापन और डिजिटाइजेशन कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने BLO को शंका समाधान, फॉर्मों की सटीक प्रविष्टि और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर उच्च गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने सभी BLO व संबंधित अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button