रामपुर शाहबाद

शाहबाद 21 दिन पहले घटना में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद में 21 दिन पहले हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रत्येक आरोपी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।यह घटना शाहबाद क्षेत्र के धुरियाई गांव में हुई थी। जयवीर पुत्र बलवीर निवासी धुरियाई की तहरीर पर थाना शाहबाद में अजब सिंह, महताब, रविंद्र और सत्यभान के खिलाफ गाली-गलौज और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मारपीट में घायल वादी के पिता बलवीर (64 वर्ष) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गईं और प्रेम सिंह, हरिओम, धीर सिंह तथा सत्यवीर के नाम भी सामने आए।
अपर पुलिस अधीक्षक और शाहबाद क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह के नेतृत्व में शाहबाद पुलिस ने तकनीकी और सुरागरशी का प्रयोग करते हुए कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर चंदौसी रोड, लक्खीबाग स्थित शिव मंदिर के सामने बने यात्री शेड से वांछित आरोपी हरिओम (32), धीर सिंह (36) और सत्यभान सिंह (26) को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी सत्यभान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आप में गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार हेड उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह उपनिरीक्षक आतिश जैन हेड कांस्टेबल विकास कुमार कांस्टेबल नफासत अली कोशिंदर सिंह सुरेश कुमार शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button