बाराबंकी

डिजिटल ताकत के आगे चोरों ने टेके घुटने

पुलिस ने खोज निकाला 160 गुम मोबाइल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 160 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक ने जिले में मोबाइल गुमशुदगी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद सर्विलांस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, आधुनिक तकनीकी विश्लेषण, IMEI ट्रैकिंग और लोकेशन आधारित जांच के माध्यम से मोबाइलों की तलाश शुरू की। कड़ी तकनीकी निगरानी के बाद सभी मोबाइलों का सफलतापूर्वक पता लगा लिया गया। बरामद मोबाइल फोन पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपने लंबे समय से गुम मोबाइल वापस पाकर लोग बेहद खुश नजर आए और उन्होंने बाराबंकी पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम या चोरी होता है तो तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पोर्टल मोबाइल को ब्लॉक करने, उसका लोकेशन ट्रैक करने और शीघ्र बरामदगी में अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button