बागपत

बड़ौत में विकास और रोजगार को लेकर अहम बैठक

समाज हित में सकारात्मक पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत :  कस्बे के समग्र विकास एवं समाज के युवाओं के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रजापति समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र मलानिया प्रजापति ने बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन बबीता तोमर के पति अश्वनी तोमर से मुलाकात कर विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान सुरेंद्र मलानिया प्रजापति ने कस्बे में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, जल निकासी तथा अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बड़ौत तेजी से विकसित हो रहा कस्बा है, ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इसके साथ ही उन्होंने प्रजापति समाज के युवाओं की रोजगार संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि समाज के कई शिक्षित युवा रोजगार के अभाव में परेशान हैं, जिन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस पर अश्वनी तोमर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि नगर पालिका स्तर पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास, स्वरोजगार योजनाओं एवं सरकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।
अश्वनी तोमर ने यह भी कहा कि बड़ौत के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और जनता के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर सुरेंद्र मलानिया प्रजापति ने चेयरमैन परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार संवाद और सहयोग बना रहा, तो निश्चित ही बड़ौत विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button