गोड्डा
महागामा से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए पुलिस एक्शन मोड में
थाना प्रभारी मनोज पाल के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी निगरानी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए महागामा पुलिस प्रशासन फुल एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार की शाम महागामा थाना के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने सैकड़ों वाहनों की गहन जांच की। यह पूरा अभियान थाना प्रभारी मनोज पाल के निर्देश पर एएसआई अजय रवानी और एएसआई संजय सिंह के नेतृत्व में संचालित हुआ। पुलिस बल की तैनाती के साथ अभियान बेहद सख्ती और सतर्कता के साथ किया गया।हर वाहन पर पैनी नजर — शराब जांच से लेकर डिक्की की तलाशी तक
जांच अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो, टोटो, टेंपो और पिकअप वाहनों को रोककर विभिन्न मानकों पर जांच की गई।पुलिस ने—ब्रेथ एनालाइज़र से शराब सेवन की जांच,वाहनों की डिक्की की तलाशी, कागजातों की वैधता, दोपहिया पर हेलमेट,चारपहिया में सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग—जैसे मुख्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया। कई वाहन चालकों से मौके पर ही कागजात दिखाने को कहा गया। उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई, और आगे भी नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की बात कही गई। पुलिस का स्पष्ट संदेश — सुरक्षा सर्वोपरि, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसों और अपराधों को रोकना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेज किया जाएगा।महागामा प्रशासन की यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आम लोगों ने भी इस पहल की सराहना की, क्योंकि इससे सड़क सुरक्षा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।



