अमरोहा
अमरोहा में 78 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली में बेचने की थी योजना, 8 लाख की कीमत ; मुरादाबाद के दोनों आरोपी जेल भेजे

अमरोहा : सैद नगली थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने नखासा पुलिया के पास से दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 78.06 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मुरादाबाद निवासी फरासीम और बिलाल के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से गांजा लेकर दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा उन्हें मेराज आलम नामक व्यक्ति से मिला था।

मेराज झारखंड से माल लाता था और वर्तमान में रांची पुलिस की हिरासत में है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।



