सिंगरौली

विंध्यनगर में सात दिवसीय ‘श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन 22 अक्टूबर से

परम विदुषी  प्रेमलता मिश्रा और डॉ. मदन मोहन मिश्र सुनाएंगे श्रीराम कथा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज की असीम कृपा और प्रेरणा से विंध्यनगर के टी.टी.एस. गेट स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर प्रांगण में एक भव्य ‘श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समस्त कथानुरागी भक्त जनों द्वारा आयोजित यह सात दिवसीय संगीतमय कथा महोत्सव 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक अनवरत चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इस बार दोनों ही वक्ता मंच से श्रोताओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे।
9 वर्ष की आयु से भगवत कथा कर रहीं सुश्री प्रेमलता मिश्रा बिखेरेंगी वाणी का जादू
कथा वक्ता के रूप में भोपाल से पधार रहीं परम विदुषी सुश्री प्रेमलता मिश्रा जी अपनी संगीतमय कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगी। ‘यथा नामो तथा गुण चरितार्थ करने वाली सुश्री मिश्रा जी की कथा श्रोताओं को लौकिक बंधनों से मुक्त कर एक आध्यात्मिक समाधि की ओर ले जाती है। हनुमान जी महाराज की उन पर ऐसी विशेष कृपा है कि मात्र 9 वर्ष की अल्पायु से ही उन्होंने अपने वाणी के लालित्य से पूरे देश में भगवत कथा सुनाकर श्रोताओं को अभिभूत किया है।
धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी के कृपापात्र शिष्य डॉ. मदन मोहन मिश्र भी करेंगे कथा वाचन
महोत्सव में वाराणसी से पधारे प्रख्यात विद्वान डॉ. मदन मोहन मिश्र जी भी अपनी अमृतमयी वाणी से प्रभु श्रीराम की कथा सुनाएंगे। डॉ. मिश्र जी अनंत श्री विभूषित पूज्यपाद ‘धर्म सम्राट श्री करपात्री जी महाराज के अत्यंत कृपापात्र शिष्य हैं। विद्वत समाज के मुकुटमणि डॉ. मिश्र जी के समान धाराप्रवाह और ओजस्वी वक्ता वर्तमान में विरले ही हैं। उनका जीवन समग्रता और मधुरता में निमग्न है; उनका पग-पग पवित्र है। उनके दर्शन मात्र से ही ‘तैलधारावत अन्तर अनुसंधान की अनुभूति होती है। बाबा तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में संतों की महिमा का बखान करते हुए ठीक ही लिखा है: ‘संत विशुद्ध मिलहि पर तेही, राम कृपा करि चितवहिं जेहीं। ‘आयोजक मंडल ‘समस्त कथानुरागी भक्त जन, विंध्यनगर ने शहर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से अपील की है कि वे सपरिवार अपने इष्ट मित्रों सहित इस भव्य श्रीराम कथा महोत्सव में पधारें और भगवान की पावन कथा सुनकर अपने जीवन को कृतार्थ करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button