गोड्डा

आजसू पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। नंद वाटिका भवन में आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो ने की। इस बैठक में जिला प्रभारी सचिन कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सचिन कुशवाहा ने कहा कि गोड्डा जिला में संगठन को शीघ्र ही और अधिक धारदार व मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। कुशवाहा ने झारखंड राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अपने किए गए वायदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मैयां योजना, छात्रवृत्ति, वृद्धा पेंशन, अबुवा आवास योजना तथा हर वर्ष छह लाख युवाओं को नौकरी देने जैसे बड़े-बड़े वायदे केवल घोषणाओं तक सीमित रह गए हैं और धरातल पर इनका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता पक्ष ने चुनाव से पूर्व ओबीसी समाज को 27% आरक्षण देने का वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। यह ओबीसी समाज के साथ घोर विश्वासघात है, जिसे आजसू पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी। बैठक में आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को राजरप्पा में आयोजित होने वाली कार्यशाला को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस कार्यशाला में जिला के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि संगठन को नई दिशा और मजबूती मिल सके। बैठक में जिला महासचिव दिलीप कुमार सिंह, जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद महतो, जिला सचिव देवेंद्र महतो, जिला संगठन सचिव बजरंग महतो, केंद्रीय समिति सदस्य विमल कुमार विनोद, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश दास, श्याम सुंदर महतो, महागामा प्रखंड से अक्षय कुमार यादव, पथरगामा प्रखंड से अशोक महतो, अनिरुद्ध मंडल सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button