गोड्डा
नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर बीएलओ एवं वॉलंटियरों का प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में बूथ लेवल ऑफिसर एवं वॉलंटियरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ दयानंद जयसवाल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दौरान बीडीओ द्वारा बीएलओ एवं वॉलंटियरों को निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भूमिका, दायित्व, जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, अद्यतन एवं त्रुटिरहित तैयारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, जिसमें बीएलओ एवं वॉलंटियरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षण के दौरान नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 से संबंधित गोड्डा नगर परिषद वर्ग (ख) के अन्तर्गत वार्ड संख्या 01 से 21 के कुल 37 मतदान केन्द्रों से संबंधित मतदाताओं को ससमय मतदाता पर्ची हस्तगत कराने हेतु प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उपस्थित सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिया गया कि वे स्वयं संबंधित वार्ड क्षेत्र में घर घर भ्रमण कर संबंधित मतदाताओ को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि मतदाताओ मतदान के दिन 23.02.2026 को अपना अपना मत का प्रयोग करने में किसी भी प्रकार का कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। दौरान सभी संबंधित बीएलओ को मतदाता पर्ची के साथ मतदाता पर्ची प्राप्ति पंजी हस्तगत कराया गया।साथ ही, यह भी निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किए जाएं।
बीडीओ ने बीएलओ एवं वॉलंटियरों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया एवं निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई।
प्रशिक्षण में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी, बीएलओ एवं वॉलंटियर, शहरी क्षेत्रों की सहिया उपस्थित थे।



