खैरथल

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसी आज करेंगे प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल :  जिला कांग्रेस खैरथल-तिजारा मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में 17 दिसंबर को जिला मुख्यालय खैरथल मे अम्बेडकर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया करेगी। धरना-प्रदर्शन जिलाध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में प्रात:10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा
यादव ने नेशनल हेराल्ड मामले को कोर्ट से खारिज किए जाने को सत्य की जीत करार दिया। कहा कि भाजपा बिना बजह इस तरह के मामले उठा रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने का काम किया। खुद कपड़ों तक का परित्याग कर दिया था। उन्ही महात्मा गांधी के नाम संचालित मनरेगा योजना का नाम भाजपा बदलना चाहती है। कांग्रेस इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रांतीय आह्वान पर 17 दिसंबर को सभी जिला एवं नगरों के कांग्रेसजन जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी गांधी जीवन दर्शन समिति के खैरथल-तिजारा संयोजक बक्सानन्द भारती ने दी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button