पाकुड़

डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक में विधायक ने की शिरकत, पंचायत की विकास में मुखियाओं का भूमिका महत्वपूर्ण

MLA attended the DMFT Trust Council meeting, the role of Mukhiyas is important in the development of the Panchayat.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह न्यास परिषद अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। बैठक का शुभारम्भ विधायक महेशपुर प्रो. स्टीफन मरांडी, विधायक लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया सहित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में विधायक हेमलाल मुर्मू ने पंचायत विकास में मुखियाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अमड़ापाड़ा प्रभावित क्षेत्र में संथाली शिक्षकों की नियुक्ति, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, हाई क्लस्टर शेड, चबूतरा निर्माण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों के नियमित निरीक्षण का सुझाव दिया। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि डीएमएफटी मद से जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं सड़क के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं और सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना चाहिए। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि डीएमएफटी मद से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु 14 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं पेयजल योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा विद्यालयों में बेंच-डेस्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाट-बाजारों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी किया जा रहा है। उपायुक्त ने मुखियाओं से अपने पंचायत क्षेत्रों के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन करने को कहा, जिन्हें क्रमवार स्वीकृति दी जायेगी। उन्होंने जानकारी दी कि डीएमएफटी की राशि खनन से प्रभावित पंचायतों में ग्राम सभा से चयनित योजनाओं पर व्यय की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025–26 में 70 प्रतिशत राशि उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं—पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं कौशल विकास—पर तथा 30 प्रतिशत राशि सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई एवं अन्य आधारभूत संरचना विकास पर खर्च की जायेगी। बैठक में एसडीओ, बीडीओ, कोल कम्पानी के प्रतिनिधि, समाजसेवी लुतफ़ल हक अन्य समेत सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, शाहीन परवेज आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button