बिजनौर

शराबियों ने सड़क पर मचाया उत्पात 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कुछ युवकों ने खुलेआम सड़क पर बैठ कर शराब पीने के साथ ही काफी देर तक उत्पात मचाया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो 34 सेकेंड का है, जबकि दूसरा 19 सेकेंड का है।
पहले वीडियो में दो युवक सड़क पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके पास शराब की बोतल और पानी की बोतल व गिलास रखे हुए हैं। दूसरे वीडियो में तीन युवक एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। युवकों ने सड़क के बीचोंबीच बैठकर शराब पीना शुरू कर दिया। वहीं पर पैग बनाए और शोर मचाते रहे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी राहगीर ने मोबाइल से इन युवकों का वीडियो बना लिया। इस घटना से क्षेत्र के निवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button