बोलेरो ने मोटरसाइकिल को मारा धक्का,, कई लोग हुए घायल
Bolero collided with a motorcycle, many people got injured

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। विद्यासागर जामताड़ा 9 अगस्त कर्माटांड़ करो रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे एक बोलेरो वाहन ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को मारा धक्का, जिससे कई लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, सड़क पर उचित साइनेज और स्पीड ब्रेकर की कमी होने से इलाके में हादसों की आशंका बनी रहती है। तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से धक्का मार दी। दुर्घटना मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार शेखा देवी (28 वर्ष), रीता देवी (28 वर्ष), चालक करण तुरी (19 वर्ष) का प्रारंभिक इलाज स्थानीय सिटी हॉस्पिटल कर्माटांड़ में किया गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, सड़क पर उचित साइनेज और स्पीड ब्रेकर की कमी होने से इलाके में हादसों की आशंका बनी रहती है। और स्पीड ब्रेकर की कमी होने से इलाके में हादसों की आशंका बनी रहती है।


