पाकुड़

अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया की सक्रिय प्रयास से जारी हुआ बड़ी संख्या में जाति प्रमाण पत्र, मतदाताओं को मिली बड़ी राहत

Thanks to the proactive efforts of Circle Officer Arvind Kumar Bedia, a large number of caste certificates have been issued, providing significant relief to voters.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस कार्य को सफल बनाने के लिए अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ जुटे हुए हैं। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन करने और किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने से बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पाकुड़ अंचल कार्यालय द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों में पाकुड़ अंचल कार्यालय की ओर से ऑनलाइल / ऑफलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावे ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए शिविर लगाकर भी कार्य किया जा रहा है। प्रमाण पत्रों के निर्गमन की इस प्रक्रिया से उन मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हैं। वही जिन आवेदकों के प्रमाण पत्र अभी लंबित हैं, उनके आवेदनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अंचल कार्यालय में इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद मतदाताओं को समय पर आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके। इस पूरे कार्य में अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया की सक्रिय भूमिका बताई जा रही है। उनके प्रयासों और कार्यालय के कर्मचारियों के सहयोग से बड़ी संख्या में प्रमाण पत्र निर्गत किए गये हैं। अंचल अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं कि दस्तावेजों के अभाव में किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पाकुड़ अंचल कार्यालय में प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य लगातार जारी है। उम्मीद है कि लंबित आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निष्पादन किया जायेगा, जिससे मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहूलियत मिलेगी। आपको बता दे अंचल अधिकारी पाकुड़ वर्तमान में प्रभारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पाकुड़ समेत सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) भी है और अपने दायित्व का निर्वहन प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कुशलता से कर रहे हैं। वही SIR कार्यों में तेजी लाने के लिए अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने BLO के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदनों की पावती प्राप्त करने तथा सम्बन्धित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वही VLE को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं करने की हिदायत दी गई है। निर्देशों की अनदेखी एवं लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

 

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button