नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चौसाना : नाईंनगला नवीन के ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कानूनगो व लेखपाल पर एक लाख रूपयों की मांग का आरोप लगाया है। आरोप है कि ग्राम सभा की 134 बीघा भूमि पर फसल खडी है। जिस पर गांव के दबंग लोग कब्जा करना चाहते है। उपजिलाधिकारी ने मामले मे दखल करनेे पुलिसबल की मौजूदगी मे कार्यवाही के निर्देश दिए है लेकिन अधिकारी दो महीने से टालकर आदेशों को हवा मे उडा रहे है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की भी मांग की है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव नाईनंगला नवीन मे राज्य सरकारी की आरक्षित 134 बीघा भूमि पर ग्राम सभा फसल बोकर गौशाला को देती है। आरोप है कि इस बार गांव के कुछ दबंग लोग फसल पर जबरण कब्जा करके काटने की फिराक मे थे। जिसको लेकर ग्राम प्रधान आतिफ ने एसडीएम ऊन को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया। एसडीएम ने संज्ञान लेकर कानूनगो व लेखपाल को जांच के बाद कार्यवाही करने व पुलिस बल की मौजूदगी मे दखल के आदेश दिए।आरेाप है कि दो महीने बीतने के बाद भी आदेश पर निर्णय नही हो सका,जिससे आरोपियों के हौसले बढ गये और ग्राम प्रधान को धमकियॉ दी जाने लगी। जांचाधिकारियो से ग्राम प्रधान ने सम्पर्क किया तो एक दिन दो दिन का समय देकर मामले को दबाया गया।
ग्राम प्रधान का आरोप है कि अब जांचाधिकारी एक लाख लेकर कार्यवाही की मांग कर रहे है। जबकि पीडित ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थनापत्र ने बताया कि फसल के बिकने के बाद राजस्व सरकारी खाते मे जमा होगा। ग्राम प्रधान ने प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सम्बंधित लेखपाल से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद मिला।



