खैरथल
इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रेन डे सेलिब्रेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। इंजीनियर्स पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रेन डे सेलिब्रेशन का जमकर आनंद लिया। नर्सरी से लेकर प्राथमिक कक्षाओं तक के बच्चे रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों में स्कूल पहुँचे। पूरे दिन बच्चों ने बारिश की थीम पर आधारित मजेदार गतिविधियों, गीत, संगीत, डांस और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की हँसी, खुशी और मस्ती से पूरा स्कूल खिल उठा।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक आजाद चौधरी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों के सीखने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी बढ़ाती हैं सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की एक्टिविटी छात्रों के लिए आवश्यक होती है । उन्होंने सभी बच्चों और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल राजेश आचार्य ने सभी बच्चों की शानदार भागीदारी की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के स्कूल जीवन को यादगार और आनंदमय बनाते हैं।आज के कार्यक्रम में कोर्डिनेटर शैली मल्होत्रा, कोर्डिनेटर अनीता चौधरी, संयोजिता,नीरज शर्मा ,ईशा पावा, नेहा जैन ,रमना,कविता ,मोनिका आदि ने बच्चों को मोटिवेट किया
