खेलबरेली

स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य की शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक अंदाज में हॉकी मैच से हुआ। मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, महापौर डॉ. उमेश गौतम और जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने स्वयं हॉकी खेलकर किया। इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ दिलाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। खेल महोत्सव 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान हॉकी के साथ-साथ क्रिकेट, दौड़, कबड्डी, बास्केटबॉल, खो-खो समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिनमें जिलेभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर ओर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा खेल दिवस पर आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button