ललितपुर

निष्क्रिय कांग्रेस पदाधिकारी किये जायेगे बाहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की कोर कमेटी की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिले के कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले व नगर आयोजित होने बाले कांग्रेस के कार्यक्रमों व संगठन में जो पदाधिकारी उपेक्षा कर रहे तथा पद लेकर भी संगठन का काम नहीं कर रहे, ऐसे पदा अधिकारियों को अन्तिम बार चेतावनी दी जा रही की या तो पार्टी के दिए गए निर्देशों का पालन कर करे व वह सभी पार्टी के कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे, वरना उन पर अनुशात्मक कार्यवाही करके उनको पद से मुक्त कर दिया जायेगा और उनके स्थान पर पार्टी के दूसरे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पद दे दिया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ को चेतावनी दी कि बैठक में उपस्थित नहीं होने का साक्ष्य सहित उचित कारण बताने एवं लिखित रूप से 25 दिसम्बर 2025 तक स्पष्ट करें। अन्यथा उचित कार्यवाही की जायेगी। बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव जसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, डा.खेमचंद्र, जिला महासचिव  शशिकांत दीक्षित, मु.इमरान, रामसिंह, खलक सिंह आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button