ललितपुर
कलश यात्रा के साथ आज से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया में हनुमानजी मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा व्यास जयकुमार शास्त्री ने प्रथम दिवस कथावाचक ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन मुख्य रूप से कथा का महत्व बताया, जिसमें बताया गया कि यह भगवान विष्णु का ही स्वरूप है, जिसे सुनने से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है और यह मृत्यु के भय को दूर कर मोक्ष दिलाती है। कथा की शुरुआत अक्सर ब्रह्माजी द्वारा नारदजी को सुनाने और व्यासजी द्वारा राजा परीक्षित को सुनाने के प्रसंगों से होती है, जिसमें ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप और आत्म-देव व धुंधकारी की कथा (धुंधकारी के मोक्ष का प्रसंग) भी सुनाई। इसके पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जो हनुमान मंदिर से सटक चौराहा,काली बुउआ मन्दिर से होकर वापिस हनुमान मंदिर पहुंची जहाँ पर कथा व्यास का पूजन किया गया और कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य यजमान सतीश चौबे, सपत्नी शारद चौबे, जगदीश प्रसाद तिवारी, हरिशंकर चौबे, रवि चौबे छोटे, गोलू चौबे, रोहित चौबे, शिवम अग्निहोत्री, दिव्यांश शर्मा, आशीष तिवारी, पप्पू राठौर समेत सभी मुहल्लेवासी आदि मौजूद रहे।



