मोदीनगर
जगन्नाथ रथयात्रा में श्रद्धालुओं को बनाया निशाना, कई महिलाओं की चेन व पर्स गायब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मोदीनगर। नगर में रविवार को निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन वहीं कुछ पुरुष श्रद्धालुओं के पर्स गायब हो गए। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा रोड निवासी समाजसेवी निखिल गोयल की माता मंजू गोयल के गले से सोने की चेन गायब होगयी। घटनाएं एम पब्लिक स्कूल से लेकर कस्बा रोड के बीच मात्र सौ मीटर के दायरे में हुईं, जहां रथयात्रा की भीड़ अपने चरम पर थी। इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त न होने का आरोप श्रद्धालुओं द्वारा लगाया जा रहा है। निखिल गोयल ने बताया कि रथयात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और गश्त बेहद कमजोर थी,
घटना की सूचना मिलने पर एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे ताकि दोषियों की पहचान कि जा सके।



