ललितपुर
किसानों की समस्याओं को लेकर डीडी कृषि विभाग को दिया ज्ञापन
शीघ्र पहुंचेगी बीमा राशि : यशराज सिंह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भाकियू भानु जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किसानों की विभिन्न समस्याएं को लेकर यशराज सिंह उप कृषि प्रसार अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जनपद में खरीफ की फसल का बीमा शासन से स्वीकृत है, जिनमें कुछ गांव में बीमा की राशि किसान क्रेडिट कार्ड में पहुंच गई है। लेकिन ग्राम तेरा के किसानों की बीमा राशि अभी तक नहीं पहुंची है, जो अति शीघ्र दिलाई जाए। पिछले वर्ष भी कुछ चुनिंदा लोगों को बीमा राशि दी गई थी जिसकी जांच कराकर सभी किसानों को बीमा राशि दिलाई जाए। खरीफ की फसल के लिए शत-प्रतिशत अनुदान पर मक्का का बीज दिया गया था। लेकिन अभी तक उक्त मक्का की अनुदान राशि खातों में नहीं भेजी गई थी इसलिए अनुदान राशि भिजवाई जाए ललितपुर में यूरिया बहुत महंगे दामों पर बेची जा रही हैं। अतएव सरकारी रेट पर यूरिया का वितरण कराया जाय। उक्त समस्याओं को कृषि अधिकारी ने गंभीरता से लेकर निस्तारण का आश्वासन दिया।