रामपुर शाहबाद
शाहबाद में गौ रक्षा दल ने फूंका बांग्लादेश का पुतला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता ने चंदौसी रोड स्थित बड़े शिव मंदिर पर एकत्रित हुए तमाम हिंदू संगठनों के लोगों ने बांग्लादेश में हुई दीपू दास के निर्माण हत्या के विरोध में बांग्लादेश विरोधी नारे लगाए और बिलारी तिराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंका। बांग्लादेश में कुछ लोगों द्वारा दीपू दास नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी उसके परिवार को न्याय दिलाने और उसकी निर्मम तरीके से हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने के साथ- साथ बांग्लादेश को भी सबक सिखाने की मांग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की जा रही है ।



