गोड्डा

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित  कार्यों की समीक्षा बैठक

-स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्तापूर्ण संचालन एवं निर्धारित लक्ष्यों की निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा: आज दिनांक 24 दिसम्बर 2025 समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा अंजली यादव की अध्यक्षता में  स्वास्थ्य विभाग के  कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल सहित अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों/उप–केंद्रों में प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि उपलब्ध उपकरणों एवं मानवबल का समुचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हों।बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर कई निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन से जिले में हुए एएनसी एवं संस्थागत प्रसव के संख्या के बारे में जानकारी ली तथा संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने पर बल देते हुए वैसे क्षेत्रों को चिह्नित करने का निर्देश दिया जहां संस्थागत डिलीवरी का प्रतिशत कम है। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि एक माह के अंदर कार्य में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए गर्भवती महिलाओं का एएनसी शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस वीएचएसएनडी की जानकारी के लिए निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिले में संचालित कुपोषण उपचार केंद्रों में कुपोषित बच्चों के उपचार के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती करवा कर उनका उचित उपचार करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव के कमी के कारणों को दूर कर इसे लक्ष्य के अनुरूप बढ़ाया जाए।उपायुक्त ने सभी एमओआईसी को जिले में चलाए जा रहे एम्बुलेंस का निरंतर मॉनिटरिंग करने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले के विभिन्न प्रखंड में चलाए जा रहे एम्बुलेंस के रिपोर्ट में भिन्नता पाई गई जिसको लेकर उपायुक्त के द्वारा जांच करने के निर्देश दिए गए। जिले में टीबी की रोकथाम एवं इलाज के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे जानकारी ली गई।उन्होंने फाइलेरिया व मलेरिया समेत अन्य बीमारियों के रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मौके पर मुख्य रूप से गर्भवती महिला का एएनसी जांच, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस वीएचएसएनडी, संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, हीमोग्लोबिन जांच समेत स्वास्थ्य संस्थान की आधारभूत संरचना को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि उप–स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा लोक-प्रदर्शन सूचकांक (Public Performance Indicators) में पिछड़ रहे उप–केंद्रों को चिन्हित कर वहाँ शत-प्रतिशत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर उतारें। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी निजी नर्सिंग होम जहाँ प्रसव होते हैं, वहाँ से टीकाकरण संबंधित आंकड़े एकत्र कर समग्र जिले की रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाए, जिससे मातृ एवं शिशु टीकाकरण कवरेज का सटीक मूल्यांकन संभव हो सके। सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी (ANC 1–4) से लेकर प्रसव तक सतत ट्रैकिंग सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि किसी भी चरण में कोई भी महिला स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे। जिन नवजात शिशुओं का जन्म–वजन कम पाया जाता है, उन्हें समय पर एसएनसीयू (SNCU) में रेफर कर उनकी चिकित्सकीय देखरेख सुनिश्चित की जाए।इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी अस्पतालों में स्वच्छता एवं हाइजीन मानकों का पालन, उपकरणों का नियमित परीक्षण, ओपीडी सेवाओं की निरंतरता तथा आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर  सिविल  सर्जन,गोड्डा डॉ0 एस सी शर्मा, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल,सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ0 ताराकांत झा, हॉस्पिटल मैनेजर मोनाली राय ,डीआरसीएचओ,सभी एमओआईसी, डीपीएम, सभी बीपीएम एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button