सिंगरौली
नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अभिषेक कुमार रंजन(भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पीएस परस्ते सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्श पर थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी को मिली कायमयाबी।
मिली जानकारी में बताया गया कि दिनांक 09.07.2025 को नाबालिग पीड़िता उम्र 16 वर्ष की अपने परिजनों के साथ थाना विन्ध्यनगर में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 29.06.2025 व 09.07.2025 को आरोपी अरुण पाल इसे मिलने के लिये बुलाता है व मोटरसायकल से अपने दोस्त आशू पनिका के साथ जंगल में ले जाकर अरुण पाल इसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपीगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना विन्ध्यनगर में अपराध धारा 137(2), 87, 64(1), 70(2) बीएनएस एवं 5I, 5g, 6 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)(v), 3(2)(va), 3(1)(w)(i), 3(1)(w)(ii) एससी/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर, घटना की जानकारी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया एवं तत्काल एक टीम गठिक कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये, जिसके फलस्वरूप घटना की सूचना मिलने के महज 3 घंटों के अंदर उपरोक्त मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बैढ़न के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा पर पेश किया गया, जो आरोपी जिला जेल पचौर में निरुद्ध है ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर, उनि.शीतला यादव, प्र.आर.मुनेंद्र सिंह, प्र.आर.नितिन गौतम, प्र.आर.पंकज सिंह, म.प्र.आर.रुकमणी तिवारी, आरक्षक मनोहर देवड़ा, आरक्षक सुरेश द्विवेदी, आरक्षक प्रताप कुमार, आरक्षक राजकुमार शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।



