गोड्डा
जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का किया आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महगामा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार गोड्डा जिले के हनवारा मंडल कार्यसमिति की घोषणा 18 नवंबर 2026 को भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती द्वारा की गई। कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने की पहल की गई है।जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने सभी नवनियुक्त कार्यसमिति सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी सदस्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यसमिति सदस्य : सुबोध शर्मा, बालमुकुंद साह, राजकुमार साह, अरविंद ठाकुर, मांगन साह, अजय शर्मा, राजेंद्र साह, कैलाश राय, गनोरी यादव, योगेंद्र रविदास, सुनील पासवान, चंद्रशेखर सिंह, मंटू पंडित, अर्जुन सिंह, आलोक पोद्दार, कार्तिक ठाकुर, सुबोध पासवान, गुलाबी साह, विजय पासवान, जितू पासवान, ओम हरि गौतम, मंजू देवी, चंदा देवी, करिश्मा कुमारी, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी, रानी देवी, आशा कुमारी, सीमा देवी एवं शर्मीली देवी। स्थायी आमंत्रित सदस्य : डॉ. निशिकांत दुबे, अशोक कुमार एवं विजय शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य : अनिल मंडल, केशरी यादव, अरविंद मोदी, मुरलीधर सिंह, रूपन पासवान, दिलीप पासवान, बबलू साह, बलराम पंडित, बुद्धू रजक एवं दिनेश सिंह। शामिल हैं। इस घोषणा के बाद नवनियुक्त सदस्यों में उत्साह का माहौल है।


