ललितपुर

विशेष अभियान के तहत निर्वाचन अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण, मतदाता सूची संबंधी कार्य परखा

फार्म-6, 7 और 8 का कार्य मिला संतोषजनक

सभी निरीक्षण किए गए बूथों पर मौजूद मिले बीएलओ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत शनिवार को निर्वाचन अधिकारियों ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 से जुड़े कार्य संतोषजनक पाए गए। साथ ही निरीक्षण किए गए सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों की उपस्थिति भी मिली। 17 अक्टूबर 2026 को एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार तथा उप जिलाधिकारी सदर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हेमन्त पटेल ने संयुक्त रूप से 226-विधानसभा क्षेत्र ललितपुर के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 465 से 469 तक तथा प्राथमिक विद्यालय ग्राम रोड़ा स्थित बूथ संख्या 374 से 376 तक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्रों के कार्य की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने विशेष अभियान के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित बूथों पर फार्म-6, 7 एवं 8 से जुड़े कार्य संतोषजनक पाए गए तथा सभी संबंधित बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले। प्रशासन की ओर से विशेष अभियान के माध्यम से निर्वाचन संबंधी कार्यों की निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाता सूची से जुड़े कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जा सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button