खैरथल

शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों को साइबर सिक्योरिटी व रोड सेफ्टी पर दी गई जानकारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन साइबर सिक्योरिटी एवं रोड सेफ्टी थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने एनएसएस के लक्ष्य गीत का गायन किया। जिसके बाद अंजली और मुस्कान ने स्वयंसेवकों को योग एवं जुंबा करवाया। शिविर में स्वयंसेवकों ने डॉ दीपक कुमार के नेतृत्व में श्रमदान करते हुए कॉलेज कैंपस एवं मैदान की साफ-सफाई की। बौद्धिक सत्र के दौरान स्वयंसेवकों को पुलिस टीम के पुष्पेंद्र सिंह, कोयल, दीपिका ने युवाओं को साइबर सिक्योरिटी एवं रोड सेफ्टी विषय पर जागरूक किया गया। पुलिस विभाग की ओर से आई टीम ने विद्यार्थियों को इंटरनेट को उपयोग में लेते हुए सावधानी बरतने के उपाय बताए साथ ही  किसी स्कैम या फ्रॉड होने के पश्चात उठाने वाले कदमों की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने रोड सेफ्टी विषय पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने महाविद्यालय की तरफ से पूरी टीम का आभार व्यक्त किया एवं पुलिस टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने किया। सांस्कृतिक सत्र में मुस्कान, कृष, साक्षी, नेहा, लक्ष्मी, कंचन, दिव्या, हीना, रिया ने साइबर सिक्योरिटी विषय पर विभिन्न कविताएं एवं भाषण प्रस्तुत किए तथा नेहा एवं खुशी ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button