ललितपुर

7.5 फुट के  बाबा सुक्खा सिंह  ने जीता लोगो का दिल, फोटो खिचवाने का लगा ताता 

  नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो   

  ललितपुर : श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में वर्णी कॉलेज से लक्ष्मीपुरा तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रमुख रूप से जनपद के लोगों ने बाबा  सुक्खा सिंह को सराहा ग़या तथा उनके साथ सेल्फी लेकर उत्साहित हुए! दिलेर इंटरनेशनल गतका पार्टी नवा शहर पंजाब के संरक्षक बाबा सुक्खा सिंह ने अपनी अलग से छाप छोड़ी है उन्होंने अपनी छाती से पांच तलवार लगाकर उनको टेढ़ा कर दिया! उनकी लंबाई 7 फुट 5 इंच थी और उनका वजन 185 किलोग्राम बताया गया! लंबाई के कारण लोगों में बहुत उत्साहित देखा गया और सभी ने इस कला की तारीफ की और उत्साही लोगों ने उनके साथ फोटो खींच कर हाथ मिलाकर आनंदित हुए!इसी इसी तरह अन्य साथियों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमें एक साथी ने अपने ऊपर गाड़ी का पहिया अपने ऊपर से निकलवाया तो दूसरे साथी ने आंख बंद कर अपने साथी के सीने पर रख नारियल को तोड़कर लोगों को अचंभित कर दिया गतका पार्टी के विभिन्न साथियों ने अपना जौहर दिखाए और इस कला के प्रदर्शन से लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button