झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शेरे शिवा महतो का नाम युगों युगों तक अमर रहेगा – चंद्रप्रकाश चौधरी
झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता पूर्व विधायक शेरे शिवा महतो की चतुर्थ पुण्यतिथि मनायी गयी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं डुमरी विधान सभा से तीन बार विधायक चुने जाने वाले पूर्व विधायक शेरे शिवा महतो की चतुर्थ पुण्यतिथि सिजुआ स्थित शिवा महतो हाई स्कूल प्रांगण में स्मृति भवन स्थल में मनाई गयी।पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह शिवा महतो स्मारक समिति अध्यक्ष कार्तिक महतो ने की एवं संचालन आजसू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास ने किया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,विशिष्ट अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो,पूर्व विधायक शिवा महतो की पत्नी रतनी देवी पुत्र पूरन महतो,कार्तिक महतो,राजू महतो,राज कुमार महतो,प्रीतम महतो ने संयुक्त रूप से शेरे शिवा महतो की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश महतो ने राजस्थान से शेरे शिवा महतो की आदमकद मुर्ति बनवाकर दुगदा क्षेत्र के मुख्य चौक पर अनावरण करने की घोषणा की। सांसद श्री महतो ने कहा शेरे शिवा महतो ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए उन्होंने झारखंड के हर गांवों के लोगों को जागने का काम किया.युगों युगों तक शेरे शिवा महतो का नाम स्वर्ण अक्षरों में अमर रहेगा।उनके बताए मार्ग पर चलना एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो ने कहा शिवा महतो ने शुरुआती दौर से ही शोषित,पीड़ित एवं असहायों एवं झारखंडियों के हक और अधिकार को दिलाने के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया।विधायक जयराम महतो ने कहा शिवा महतो ने सुदखोरो एवं माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर जन आंदोलन चलाते रहें.अलग झारखंड राज्य बनने का महत्वपूर्ण श्रेय भी शिवा महतो को जाता है।इस दौरान धनबाद एवं गिरिडीह से आए कलाकारों ने झारखंडी संस्कृति पर सांकृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम एवं राज्य के दिवंगत झारखंड आंदोलनकारियों के जीवनी पर भावनात्मक एक से बढ़कर नाट्य की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता टेकलाल महतो,आजसू के केंद्रीय सचिव नवीन महतो,केंद्रीय सचिव रौशन महतो,काँग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह,रुपलाल गोप,यदु महतो,सचिन महतो,सुभाष रवानी,सिटू के ब्लाॅक टू एरिया सचिव धनंजय महतो, रथु लाल महतो, कालीचरण महतो,अशोक महतो,विष्णु चरण महतो,मूरत महतो,ओमप्रकाश महतो,संजय महतो,माली महतो,कालीचरण महतो,एतवारी महतो आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।धन्यवाद ज्ञापन झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज कुमार महतो ने किया।




