साहेबगंज
आवासीय बालक एवं डे बोर्डिंग बालिका एथलेटिक्स तथा खेलों इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र समेत अन्य खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
Residential boys and day boarding girls athletics and Khelo India wrestling training centre and other players participated enthusiastically

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। पर्यटन,कला,संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग,झारखंड,रांची के निदेश के आलोक में 10 जून से लेकर 26 जून तक राज्य में निषिद्द मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने को लेकर जिला खेल कार्यालय,साहेबगंज द्वारा चांद भैरव इनडोर स्टेडियम में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं इनको रोकने के उपाय विषय पर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं एवं अन्य खिलाड़ियों ने पेंटिंग एवं निबंध के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त किया। मौके पर जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी,एथलेटिक्स कोच योगेश यादव,निमाई चौधरी, मिथुन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।



