ललितपुर

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत राम मंदिर के प्रणेता बाबू कल्याण सिंह जी की जन्म जयंती पर उन्हें किया गया  याद, दी गयी भावांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर –भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत एवं राम जन्मभूमि मंदिर के प्रणेता बाबू कल्याण सिंह जी की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया एवं कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके विषयक संस्मरण सुना कर उन्हें भावांजलि अर्पित कीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चौबे ने किया एवं संचालन जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा के समय के साक्षी रहे हैं। उन्होंने वह समय भी देखा जब जनसंघ की उत्तर प्रदेश में संविद सरकार बनी थी और वे स्वास्थ्य मंत्री रहे थे फिर वह समय भी देखा जब जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो गया था। उन्नीस सौ अस्सी में पुरानी जनसंघ ने भारतीय जनता पार्टी के नाम से फिर यात्रा शुरू की ।उस समय भाजपा के उत्तर प्रदेश में मात्र सोलह विधायक थे । और फिर उनके ही नेतृत्व में उन्नीस सौ एकानबै उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी वनी । लेकिन राम जन्मभूमि के मुद्दे पर उन्होंने ढांचा गिर जाने दिया लेकिन कारसेवकों पर गोलियां चलाने से इन्कार कर दिया भले ही उनकी सरकार सहित भारत में भाजपा की अन्य सरकारें बर्खास्त कर दी गयी।उनका राम मन्दिर का सपना आज पूरा हो चुका है।और साथ ही बाबू कल्याण सिंह जी की यश-कीर्ति सारे विश्व में फैल रही है ।
आज जब भी हम लोग राममंदिर के दर्शन करने जाते हैं तो साथ ही बाबू जी की याद अनायास श्रद्धा से आ जाती हैं। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संस्मरण सुनाए।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चौबे,एस आई आर प्रमुख हरीराम निरंजन, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, सहकारी बैंक जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, प्रांतीय परिषद सदस्य शशिशेखर पांडेय, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, किंजल्क हुड्डैत,चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा दीपक चौबे, मण्डल अध्यक्ष बृजेश कुमार राजपूत,दीपक पाराशर, सुनील मिश्रा मसौरा,हरेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला,माधव पाठक बंट, अवतार सिंह लोधी एड,जगभान सिंह लोधी एड विश्वनाथ झां ,रहीश राजपूत डंगराना, अखिलेश सेन, राजेन्द्र दुबे आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button