बागपत

चैरिटेबल ब्लड सेन्टर के सहयोग से रक्तदान शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

छपरौली: नगर स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन धर्मशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल मेरठ द्वारा बड़ौत चैरिटेबल ब्लड सेन्टर के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। आयोजक समिति द्वारा रक्तदाताओं को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होने वाले रक्तदान शिविर का उदघाटन आयोजक समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह रक्तदान शाम 4:00 बजे तक संचालित रहा। इस दौरान सैकड़ों व्यक्तियों ने मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया। जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्तदान करते हुए रक्तदाताओं ने कहा रक्त के अभाव से देश का कोई भी नागरिक मौत का आलिंगन करने को विवश न हो इसलिए धर्म मजहब से ऊपर उठकर सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल मेरठ के मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा रक्तदान परोपकार का एक पवित्र कार्य है। रक्तदान केवल मानवता के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को हार्ट सहित अनेकों बिमारी स्पर्श नहीं करती।
रक्तदान शिविर के समय रक्तदान करने एवं सहयोग करने वाले व्यक्तियों में मुख्य रूप से अभिषेक जैन, संजीव जैन, राहुल जैन, विकास गुप्ता, प्रिंस जैन, राकेश जैन, मोनू जैन, राजेश जैन, दीपक जैन, डॉ० आदित्य पाण्डेय, गौरव जोशी रविन्द्र, दीपक, अजय, नीतू, सरिता आदि उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button