ललितपुर

श्रद्धा भावना से मनाया चारों साहबजादों व माता गुजरी का बलिदान दिवस

ललितपुर। श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में गुरुद्वारा साहिबजी के चारों साहिबजादों व माता गुजरीजी का शहीदी पर्व गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। पांच दिनों से चल रहे कार्यक्रमों का आज समापन हुआ। सर्वप्रथम सुबह स्त्री साध संगत द्वारा श्रीनितनेम साहिबजी के पांच दिनों से चल रहे पाठों का समापन हुआ। उपरांत मुख्य ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह ने गुरबाणी कथा कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। गुरु सिंह सभा अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों (बाबा अजीत सिंहजी, बाबा जुझार सिंहजी, बाबा जोरावर सिंहजी और बाबा फतेह सिंहजी) और माता गुजरीजी की शहादत, धर्म और मूल्यों की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जहां छोटे साहिबजादों को दीवार में चुनवा दिया गया और माता गुजरीजी ने यह सुनकर प्राण त्याग दिए। यह सिख इतिहास का एक गौरवपूर्ण और दुखद अध्याय है जो आज भी हमें निडरता सिखाता है। इस दौरान अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, मंत्री मनजीत सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, जगजीत सिंह बॉबी, कमलजीत सिंह छाबड़ा, हरजीत सिंह, डा.जेएस बक्शी, इंदरजीत सिंह, गौरव सिंह, सतनाम सिंह डिंपी, रणवीर सिंह परमार, कृपाल सिंह परमार, मनजीत सिंह परमार, गुणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button