रामपुर शाहबाद
बाइक फिसलने से भाई बहन गंभीर रूप से घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के भाई बहन बाइक से दवाई लेने जा रहे थे बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में कराया भर्ती।शुक्रवार को लीलाधर अपनी बहन श्यामवती को लेकर अपने गांव भूडासी से ढाकिया चौकी क्षेत्र के ग्राम मधुकर से दवाई लेने जा रहा था ढकिया शाहबाद मार्ग पर बाइक फिसलने से दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया। डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया।


