खैरथल

भिवाड़ी शहरी सेवा शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिला ₹50 हजार का ऋण

लाभार्थी ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : भिवाडी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत और सुविधाओं का माध्यम बन रहा है। नगर परिषद भिवाड़ी में आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत एक महिला लाभार्थी को त्वरित रूप से ऋण स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया।

नगर परिषद भिवाड़ी निवासी मुनेश ने बताया कि उन्हें शहरी सेवा शिविर-2026 के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात वे नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर में पहुंचीं, जहां उनके आवेदन का शीघ्र निस्तारण करते हुए उन्हें योजना के तहत तृतीय चरण का ₹50 हजार का ऋण स्वीकृत किया गया।
शिविर में नगर परिषद आयुक्त द्वारा मुनेश को ₹50 हजार का चेक सौंपा गया। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में बेहद कम समय में उनकी प्रक्रिया पूरी हो गई, जिससे उन्हें अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आर्थिक सहायता मिलेगी।
मुनेश ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार इसी प्रकार आमजन को राहत प्रदान करने वाली योजनाएं संचालित करती रहेगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को आर्थिक संबल और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button