मलेरिया रोधी माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर दान्तु के उच्च विद्यालय दान्तु में मलेरिया रोधी माह जून 2026 के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमटीएस कसमार शैलेश कुमार ठाकुर ने मलेरिया बीमारी के विषय मे उपस्थित छात्र-छात्राओंको विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मलेरिया बीमारी एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। अपने आस-पास साफ सुथरा रखे। किटनाशीयुक्त मच्छरदानी का प्रयोग करे। बुखार हो तो खून की जाँच करवाये। पिरामल फॉउंडेशन के साहिल कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया बीमारी के विषय मे विषय मे विस्तार से बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचओ कविता गुप्ता, एमपीडब्ल्यू अविनाश कुमार, विद्यालय के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।




