बेतुल

बैतूल के प्रेरणा बनीं क्राइस्ट यूनिवर्सिटी पूना की टॉपर, एलएलबी में टॉप रैंक हासिल की

शिक्षा मंत्री और वाइस चांसलर ने दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। इस वर्ष 2025 में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, पूना से एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने वाली सुश्री के. प्रेरणा ने टॉप रैंक प्राप्त कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। के. प्रेरणा की इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और महाराष्ट्र शासन के शिक्षा मंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं। देशभर से, विशेष रूप से महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश से शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्राइस्ट यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से टॉप रैंक लाकर के. प्रेरणा ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो तो कोई भी छात्रा किसी भी क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकती है। परिवारजनों और शिक्षकों में भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। के. प्रेरणा के. लक्ष्मी नारायण की सुपुत्री हैं, जो सारणी से संबंध रखते हैं। लक्ष्मी नारायण ने सारणी स्थित ताप विद्युत गृह के सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की है। वर्तमान में वे हैदराबाद में निवास करते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button