बरेली

किसानों ने भारी हुंकार समस्याएं नहीं सुलझीं तो एक जुलाई से करेंगे सीमाएं बंद 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सरकारी तंत्र की अनदेखी और भ्रष्टाचार से त्रस्त बरेली मंडल के किसानों ने सोमवार को कमिश्नरी पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पंचायत कर प्रशासन को जमकर घेरा। बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री संबोधित 17 मांगों का ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। उन्होंने जल्द समाधान करने का अश्वासन दिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 1 जुलाई से मंडल की सीमाएं बंद कर दी जाएंगी। पंचायत में किसानों ने कहा कि हर विभाग में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। गरीब और हाशिए पर खड़े किसानों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पंचायत में उठाए गए मुद्दे मुख्य रूप से जमीन पर कब्जा न दिलवाने, फर्जी मार्कशीट, बकाया भुगतान, खाद की किल्लत, बिजली विभाग  की मनमानी, भूमि पर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं की शिकायतों से जुड़े थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button