कैराना
दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामलों में कार्रवाई करते हुए कैराना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर जिले में गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कैराना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हंसराज पुत्र श्रीराम निवासी गांव भूरा थाना कैराना और तैय्यब पुत्र जौला निवासी गांव जंधेड़ी थाना कैराना, हाल निवासी बीबीपुर हटिया थाना कैराना शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कैराना में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

