ललितपुर

दुर्घटना से पहला बचाव यातायात नियमों का पालन : आलोक तिवारी

शहर क्षेत्र में चला सघन चैकिंग अभियान, चालकों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पहले स्वयं सुधरें, फिर दूसरों को जागरूक करें। दुर्घटना से पहला बचाव यातायात नियमों की जानकारी है। जागरूकता से ओतप्रोत संदेश वाहन चालकों को देते हुये यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान बिगड़ैल वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की गयी तो वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुये नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। गौरतलब है कि एसपी मो.मुश्ताक के आदेश, एएसपी कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में शहर भर में वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न चौराहों पर चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें और सुरक्षित रहें। कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगायें, जिससे की किसी दुर्घटना के घटित होने पर वह सुरक्षित रह सके। उन्होंने तीन सवारियां न बैठाने, शराब इत्यादि का नशा करके वाहन न चलाने और सभी सम्बन्धित कागजातों को साथ रखकर ही वाहन चलाने का आह्वान किया। टीएसआई ने चार पहिया वाहन चालकों से सीटबेल्ट का प्रयोग करने की भी अपील की। सवारी व लोडिंग टैक्सी चालकों से नियंत्रित गति और सुगम रूप से यातायात व्यवस्था संचालन के लिए कहा गया। इस दौरान यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी, टीएसआई अब्दुल नफीस, टीएसआई साकेब हाशिमी के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button