बोकारो

लुगुबुरु महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी संस्था

बोकारो रेलवे स्टेशन पर दो दिवसीय विशेष सेवा कैंप आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। जिले के ललपनिया में विश्व स्तरीय लुगुबुरू महोत्सव में शामिल होने के लिए दूर दराज से हर दिन यथा बिहार, बंगाल ,उड़ीसा, उत्तर प्रदेश सहित नेपाल व भूटान आदि स्थानों से आदिवासी समुदाय के लोग भारी संख्या में बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। इस प्रसिद्ध महोत्सव में शामिल होने के लिए दुर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बोकारो रेलवे खेरवाड़ एंड सोशल वर्कर संस्था द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। जहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चाय नाश्ता व अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। वहीं सरकार द्वारा विशेष बस सेवा की व्यवस्था की गई है। इस विशेष बस सेवा के माध्यम से आगंतुक श्रद्धालुओं को लुगुबुरु धर्मगढ़ स्थल ललपनिया तक पहुंचाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। संस्था द्वारा दो दिनों तक बोकारो रेलवे खेरवाड एंड सोशल वर्कर संस्था द्वारा अल्पाहार चाय नाश्ता की व्यवस्था रविवार और सोमवार को की गई। संस्था के सचिव असित मांझी ने बताया है कि रेलवे से बोकारो स्टेशन आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कैंप में अल्पाहार चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई है। लुगुबुरु धर्मगढ़ आदिवासी समाज का सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है -बोकारो रेलवे खरवार एंड सोशल वर्कर संस्था के सदस्य व संथाली लोक कलाकार तथा संताली फिल्म स्टार लखन सोरेन ने कहा है कि पवित्र माह कार्तिक पूर्णिमा के समय प्रत्येक वर्ष लोग लुगुबुरु धर्मगढ़ महोत्सव में आदिवासी समाज के लोग पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का यह सबसे बड़ा आस्था का केंद्र लुगुबुरु धर्मगढ़ है। जहां हर वर्ष लोग दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस शिविर को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष डी पी किस्कू,सचिव असित मांझी, मोहन मरांडी ,अनिल सोरेन, मनोज हांसदा, सरला मांझी, दुर्गी किस्कू ,रवि मांझी, अविनाशी देवी ,सुहाना मांझी, रीना एक्का,श्यामलाल सोरेन, सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button