भरत पुर

औषधीय गुणों से भरपूर है मेथी ,,,, डीन उदयभान सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर l मैथी का साग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। कृषि महाविद्यालय भुसावर के डीन डॉ उदय भान सिंह ने बताया कि मैथी पोषक तत्वों से भरपूर औषधीय पौधा हैं । सर्दियों में मैथी का साग नेचुरल हीट बूस्टर है। इसकी हरी पत्तियां विटामिन ए, बी,़ सी व के तथा आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, मैग्नशियम व फास्फोरस खनिज लवणो से भरपूर होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। डॉ उदय भान सिंह के अनुसार फाइबर से भरपूर होने के कारण मैथी साग गैस, कब्ज और एसिडिटी से राहत देता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। विटामिन और मिनरल से भरपूर होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। वजन का नियंत्रण करता है तथा एंटीऑक्सीडेंट और लेसिथिन त्वचा को साफ करते हैं तथा बालों के विकास में मदद करते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत और आयरन से खून की कमी को दूर होती है। मैथी में प्रोटीन होने के कारण यह मांसपेशियों को मजबूत करता है। मेथी की सब्जी आलू के साथ सूखी सब्जी, दाल में मिलाकर सब्जी, भुजिया, पराठा, रायता व दही मिलाकर खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button