बरेली
इंटर व्हील क्लब की तरफ से खेल सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ की ओर से रोटरी पब्लिक स्कूल में खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। क्लब ने बच्चों को बैडमिंटन रैकेट, फुटबॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट बुक्स सहित विभिन्न खेल सामग्री भेंट की।
इस अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।क्लब अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियां जरूरी हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।इस दौरान अध्यक्ष निधि अग्रवाल, सचिव बबीता गर्ग, रति गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, रंजना ठाकुर, नूपुर अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रूबी तनेजा, अर्चना मलिक, अनीता सक्सेना, नेहा भारतीय आदि मौजूद रहीं।




